दिल्ली में महिला जज के साथ हुई सरेआम लूट, बैग छीनकर दिया धक्का
दिल्ली में महिला जज के साथ हुई सरेआम लूट, बैग छीनकर दिया धक्का
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में महिला जज के साथ लूट की घटना सामने आई है। महिला जज अपने बेटे के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने महिला जज का बैग छीनने के बाद उन्हें धक्का दे दिया। इससे उनके सिर पर भी चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। 

घटना 6 मार्च की है। महिला जज रात 10 बजे अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग के DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं। तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए एवं उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया एवं उन्हें धक्का दे दिया। इससे महिला जज सड़क पर गिर गईं, इससे उनके सिर पर चोट आई है। जज के बेटे ने इसके पश्चात् अपने पिता को जानकारी दी। इसके बाद महिला को चिकित्सालय ले जाया गया। 

कहा जा रहा है कि जज के बैग में तकरीबन 8-10 हजार कैश और एटीएम और कुछ डाक्यूमेंट्स भी थे। मामला महिला जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तहकीकात आरम्भ की। तहकीकात के चलते CCTV फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल की पहचान की। इसके बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने दिलशाद एवं राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिलशाद एक शातिर अपराधी है। उस पर 10 मामले दर्ज हैं। वहीं, राहुल पर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं था। पुलिस ने दोनों से एटीएम कार्ड एवं 4 हजार कैश भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पुलिस को भी बरामद कर लिया, जिससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। 

भोपाल गैस त्रासदी: पीड़ितों को नहीं मिली राहत ! SC ने कहा- पहले आना था, 30 साल बाद क्यों आए ?

UNSC में भारत को मिले स्थायी सीट, अमेरिका-फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन ने किया समर्थन

रिश्वत लेकर लोगों को 'पद्म पुरस्कार' देती थी कांग्रेस ? FATF की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -