बैंक की कतार में दे दिया बच्चे को जन्म
बैंक की कतार में दे दिया बच्चे को जन्म
Share:

कानपुर : यहां एक महिला ने बैंक की कतार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि कतार में मौजूद महिलाओं ने गर्भवती महिला को ऐन वक्त पर मदद दी थी, लेकिन बताया जाता है कि महिला ने अपनी पीड़ा बैंक अधिकारियों को भी बताई थी, बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झींझक के पुरवा गांव में रहने वाली सर्वेशा देवी गर्भवती थी तथा वह पंजाब नेशनल बैंक में पांच हजार रूपये निकालने के लिये कतार में लगी हुई थी। बताया जाता है कि गर्भवती महिला को कतार में लगने के दौरान ही पेट में दर्द उठा था तथा इसकी जानकारी उसने बैंक अधिकारियों को भी दी, परंतु किसी ने भी महिला की सुनवाई नहीं करी।

मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बताया कि गर्भवती महिला का दर्द बढ़ने लगा तो वह सड़क पर ही लेट गई। इसके बाद महिलाएं उसे किसी तरह बैंक के अंदर ले गई, परंतु जब तक उसने कतार में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। बताया गया है कि बैंक अधिकारियों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने एम्बुलेंस को भी फोन किया था। महिला और उसका बच्चा स्वस्थ्य बताया गया है। पुलिस ने जच्चा बच्चा को सुरक्षित घर भेज दिया।

नोटबन्दी से परेशान बैंक कर्मी ने उठाया यह ख़ौफ़नाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -