घर में अकेली महिला ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
घर में अकेली महिला ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Share:

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर इलाके दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्मह्या कर ली। महिला ने अपने दोनों जुड़वां बच्चों को पति के साथ घर से बाहर भेज दिया जब तक पति को बच्चे वापस लौटते इससे पहले महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। जब पति घर पहुंचा तो उसे पत्नी के सुसाइड के बारे में पता चला। पति घबराहट में महिला को पास के अस्पताल लेकर पहुंचा जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक काजल पति पवन बारवल उमरीखेड़ा निवासी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पति पवन ने पुलिस को बताया की गुरुवार दोपहर पति पवन अपनी मां के साथ बैठा था। मृतका काजल ने कहा के बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं। तो उनके बालों की कटिंग करा लाइये। वह अपनी मां के साथ दोनों बच्चों को लेकर सैलून चला गया। जब पवन एक घंटे बाद वापस घर लौटा तो पत्नी काजल ने दरवाजा नहीं खोला।

जैसे-तैसे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी काजल की फंदे से लटकी थी। लेकिन उसकी सांसें चल रही थी। तत्काल एंबुलेंस को कॉल किया काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो बाइक से तेजाजी नगर थाने आया। यहां 108 एंबुलेंस की मदद ली। मछली फार्म हाउस के पास ट्रामा सेंटर पर काजल को लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति पवन के मुताबिक उसकी शादी को आठ साल हो गए। उसके पांच साल के दो जुड़वां बच्चे हैं। मां साथ रहती है। और बताया की उनका डीजे का कारखाना है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके पक्ष और पति व सास के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सब से पूछताछ कर रही है।

अगले महीने होगी जी-20 की दूसरी बैठक, बीसीसी में होगा आयोजन

इंदौर में पलायन को क्यों मजबूर हुए लोग ? घर छोड़कर जा चुके 25 परिवार, कइयों के घर पर लगा पोस्टर

CM शिवराज ने समीक्षा बैठक में बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -