आगर-मालवा में 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी ने घर में बुलाकर किया बलात्कार, अब फरार

आगर-मालवा में 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी ने घर में बुलाकर किया बलात्कार, अब फरार
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में 4 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इस दौरान उसे एक नाबालिग लड़के ने अपने घर मे ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ छानबीन की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है 

रिपोर्ट के अनुसार, आगर-मालवा जिले के सोयत कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 4 साल की मासूम से रेप किए जाने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के बाद बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया है। आरोपी नाबालिग लड़का, पीड़िता का ही पड़ोसी है और अपनी दादी के साथ रहता है। वो कक्षा दसवीं में पड़ता है। उसके माता-पिता जोधपुर में मजदूरी करते हैं। लड़के की आयु लगभग 16 साल बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपित की दादी और लड़का दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ ने बताया है कि बच्ची रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके पड़ोसी  लड़के ने उसे लालच देकर अपने घर के अंदर बुलाया और बलात्कार किया। वारदात के बाद से ही लड़का और उसकी दादी फरार हैं। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस घटना में पीड़िता बच्ची का सुसनेर सिविल अस्पताल में बच्ची का उपचार किया जा रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

तालाब में नहा रही थी आदिवासी महिला, सरफ़राज़ करने लगा रेप, चीखने पर खींच ली जीभ

बर्थडे पार्टी में चलने का बोलकर ले गया फजल हुसैन, नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक बलात्कार !

मदरसे के 6 छात्रों ने ही मौलाना को दी दर्दनाक मौत, पुलिस के सामने खोला दिल दहला देने वाला राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -