'क्या कुर्सी की ही चिंता में डूबे रहेंगे?, CM नीतीश पर RCP सिंह ने बोला हमला
'क्या कुर्सी की ही चिंता में डूबे रहेंगे?, CM नीतीश पर RCP सिंह ने बोला हमला
Share:

पटना: नीतीश कुमार के बेहद नजदीकी एवं नौकरशाह से राजनेता बने पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए RCP सिंह ने कहा है कि बड़े भाई और छोटे भाई ने 33 वर्षों के शासन काल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया। कभी गांव में पढ़ाई कर मैंने UPSC की परीक्षा पास की। आज पूरे बिहार की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है तथा नीतीश कुमार कुर्सी की चिंता में डूबे हुए हैं।

RCP सिंह ने कहा है कि बीते 33 वर्षों में लालू यादव एवं नीतीश कुमार की सरकार बिहार में है तथा शिक्षा की व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई। केभी हमारा बिहार ज्ञान की भूमि के तौर पर जाना जाता था  तक्षशिला, नालंदा एवं उदंतपुरी जैसे विश्वविद्यालय बिहार में थे जहां विदेशों से छात्र पढ़ने आते थे। मगर आज हमारी शैक्षणिक पहचान इतना नीचे गिर गई है कि भरोसा ही नहीं होता। सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक कोई पढ़ाई नहीं होती। कॉलेज में भी पढ़ाई की स्थिति चौपट है।

RCP ने जातीय जनगणना में अध्यापकों को लगाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को पढ़ाई लिखाई का काम छोड़कर अन्य काम में व्यस्त रखा जाता है। कभी जातीय गणना, कभी पशु गणना, कभी जनगणना, कभी चुनाव कभी शराबबंदी जैसे काम में शिक्षक व्यस्त रहते हैं। जबकि उनका काम बच्चों को पढ़ाना है।  उन्होंने नीतीश कुमार से कई सवाल किए। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए RCP ने कहा कि 1960 से 80 में बिहार की शिक्षा ऐसी नहीं थी। उनके साथियों ने प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल तक की शिक्षा गांव में हासिल की जहां भवन और संसाधन नहीं थे मगर पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था बहुत दुरुस्त थी। आज संसाधन सभी है मगर पढ़ाई नहीं होती। बच्चे ट्यूशन कोचिंग करके जैसे तैसे अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए RCP सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने गांव में पढ़ाई नहीं की मगर कस्बे के विद्यालय में पढ़कर इंजीनियर बन गए। आज भाषण में शिक्षा का बजट 40 हज़ार करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। बच्चे को पोशाक, पुस्तक, साइकिल दी जा रही है मगर पढ़ाई नहीं होने से कोचिंग और ट्यूशन करके बच्चे पढ़ाई पूरी करते हैं। कटाक्ष करते हुए रकप सिंह ने कहा है कि आपकी नींद कब खुलेगी नीतीश बाबू? क्या आप कुर्सी की चिंता में डूबे रहेंगे? बच्चों की शिक्षा बदहाल! आप और आप के मंत्री खुशहाल! कुर्सीवाद जिंदाबाद!

'समलैंगिक संबंध हमेशा टिके रहने वाले', सेम सेक्स मैरिज मामले में SC ने की अहम टिप्पणी

'राजस्थान सरकार में मंत्री सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त', अपनी ही पार्टी पर कांग्रेस के इस नेता ने लगाए आरोप

'मराठा आरक्षण रद्द ही रहेगा..', पुनर्विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, सभी याचिकाएं ख़ारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -