'बाबा बागेश्वर की तरह चालान होगा क्या?', बिना सीट बेल्ट सफारी में दिखे CM स्टालिन तो BJP ने पूछा सवाल
'बाबा बागेश्वर की तरह चालान होगा क्या?', बिना सीट बेल्ट सफारी में दिखे CM स्टालिन तो BJP ने पूछा सवाल
Share:

पटना: बिहार में विपक्षी दलों के महाजुटान पर सियासत का पारा हाई हो गया है। भाजपा विपक्ष की प्रत्येक गतिविधि पर बारीक नजर रखे हुए हैं। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक ट्वीट कर विपक्षी दलों के नेताओं को घेरा है। निखिल आनंद ने एक वीडियो शेयर किया है। टाटा सफारी में बिना सीट बेल्ट लगाए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं। जिस पर निखिल ने तंज कसते हुए कहा कि क्या नीतीश के राज में राजपुत्रों को ट्रैफिक रूल्स में छूट है क्या। 

ट्वीट कर निखिल आनंद ने लिखा  कि बार-बार देखिए, हजार बार देखिए। राजा का बेटा राज करेगा। लोकतंत्र का अपमान करेगा।। लालूजी के गोदी नेता नीतीशजी के राज में राजपुत्रों को ट्रैफिक रूल्स में छूट है क्या? बाबा बागेश्वर पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करने की फाईन किया था। अब तुम्हारी नीति-नैतिकता कहां है।

दरअसल, जब बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा के 5 दिवसीय दौरे पर पटना आए थे। तब उन्हें लेने भाजपा नेता मनोज तिवारी गए थे। इसके चलते गाड़ी में दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। तत्पश्चात, उन पर फाइन किया गया था। उसी घटना की तुलना भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने एमके स्टालिन एवं तेजस्वी यादव के सीट बेल्ट नहीं पहने से की है। तथा पूछा है कि क्या नीतीश राज में इन पर जुर्माना नहीं लगेगा। क्या ट्रैफिक रूल्स में भी छूट दी गई है। बता दें विपक्षी एकती की बैठक में सम्मिलित होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे थे।

भोपाल में लगे पूर्व CM कमलनाथ के पोस्टर, बताया वांटेड

कश्मीरी महिलाओं का रेप करती है भारतीय सेना! पाकिस्तान के इशारे पर बनाई झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दो डॉक्टरों पर हुआ एक्शन

'हिंदुस्तान को तोड़ रही भाजपा, हम मिलकर उसे हराएंगे..', पटना में विपक्षी बैठक से पहले बोले राहुल गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -