'हिंदुस्तान को तोड़ रही भाजपा, हम मिलकर उसे हराएंगे..', पटना में विपक्षी बैठक से पहले बोले राहुल गांधी
'हिंदुस्तान को तोड़ रही भाजपा, हम मिलकर उसे हराएंगे..', पटना में विपक्षी बैठक से पहले बोले राहुल गांधी
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज 15 विपक्षी दलों की महाबैठक हो रही है। यह सुबह 11 बजे आरम्भ हो चुकी है। इसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती सहित 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक का एकमात्र मकसद 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से हटाना है। 

इस बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई जारी है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो वाली वाली विचारधारा है और दूसरी तरफ RSS की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है और इसलिए हम आज बिहार में एकजुट हुए हैं। राहुल ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का जो DNA है वो बिहार में है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में काफी सहायता की। मैं जिस राज्य में भी गया, वहां बिहार के लोग हमारे साथ चले। आपने यात्रा में हमारी सहायता की, क्योंकि आप विचारधारा को मानते हो और गहरी तरह से समझते हो। भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने और नफरत फैलाने का कार्य कर रही है जबकि कांग्रेस मोहब्बत में भरोसा करती है। नफरत को नफरत नहीं हरा सकती है, नफरत को केवल मोहब्बत हरा सकती है। यहां तमाम विपक्षी दल एकजुट हुए हैं। हम एकसाथ मिलकर भाजपा को हराने वाले हैं। कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ आपने देखा होगा।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में शामिल होने से पहले पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तमाम विपक्षी पार्टी के लोग एक हैं। राहुल गांधी जी ने पहला कदम उठाया और हम सब मिलकर भाजपा के विरुद्ध लड़ेंगे। यह राहुल जी का कदम था। उन्होंने इस बैठक के लिए कहा था। हम सब आज यहां आ गए हैं।

भाजपा के खिलाफ आज पटना में 'विपक्ष' की महाबैठक, ED-CBI की कार्रवाई पर भी होगा मंथन

'बैठक केवल भाजपा को हराने के लिए..', अब AAP को कांग्रेस ने दे दिया झटका, विपक्ष की बैठक से पहले कही ये बात

अंबानी-महिंद्रा, टीम कूक-सुन्दर पिचाई..! पीएम मोदी के स्टेट डिनर में शामिल हुईं ये हस्तियां, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -