भाजपा करेगी भारत धर्मा सेना के साथ केले के पत्ते पर भोजन
भाजपा करेगी भारत धर्मा सेना के साथ केले के पत्ते पर भोजन
Share:

तिरूवनंतपुरम: लगता है भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब, असम के साथ ही केरल में भी क्षेत्रीय दलों के साथ राजनीतिक बिसात साझा करने की तैयारी की जा रही है। जी हां, भाजपा ने इसके लिए कवायदें पूर्ण कर दी हैं औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने भारत धर्मा जन सेना के साथ गठजोड़ कर खुद को केरल में मजबूत किया। हालांकि यहां पर भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने की पूरी संभावना है। दरअसल राज्य में मुख्यमंत्री ओमान चांडी का खासा प्रभाव है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का लाभ भी कांग्रेस को मिल सकता है वहीं अल्पसंख्यक वोटर्स भी कांग्रेस की झोली में ही जा सकते हैं।

मगर भारती जनता पार्टी द्वारा बीडीजेएस के साथ गठबंधन कर वर्ग विशेष और पिछड़े समुदाय के वोट बैंक को अपने पाले में जाने के लिए तैयार किया है। दरअसल बीडीजेएस संगठन श्री नारायण धर्मा परिपालना योगम ने तैयार किया है। इस पार्टी के माध्यम से वे पिछड़े एझवा समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कुम्मानोम राजखेखरन और प्रदेश बीडीजेएस अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली द्वारा यह कहा गया कि इन पार्टियों द्वारा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ास जाएगा। हालांकि 140 विधानसभा सीटों में से सीटों का निर्धारण अभी नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत धर्मा जन सेना को राज्य में काफी सीटें मिल सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -