शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ? चर्चाओं पर खुद दी सफाई
शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ? चर्चाओं पर खुद दी सफाई
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर को लेकर चर्चाएं हैं कि वे इस बार पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। वे भी इस चुनावी प्रक्रिया में बतौर एक उम्मीदवार उतर सकते हैं। हाल ही में उनके छपे एक आर्टिकल ने इन अटकलों को और ल देने का काम किया है। अब थरूर ने इन चर्चाओं के बीच कहा है कि लोग कुछ भी सोचने के लिए स्वतंत्र हैं। मैंने अपने लेख के जरिए केवल इतना कहा था कि पार्टी में चुनाव सही रहेंगे। 

बता दें कि, थरूर ने अब कहा है कि, एक लोकतांत्रिक देश में लोकतांत्रिक पार्टी का होना आवश्यक है। कांग्रेस अब अध्यक्ष पद का चुनाव करवा रही है, ये स्वागत योग्य कदम है। मुझे नहीं पता था कि मेरे आर्टिकल पर इतनी कयासबाजी चालु हो जाएगी। मैंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, अभी मैं इस मुद्दे में कुछ नहीं कहना चाहता। थरूर ने इस बात पर भी बल दिया है कि अध्यक्ष पद का चुनाव अभी कुछ सप्ताह दूर है। अभी प्रक्रिया के शुरू होने की प्रतीक्षा करते हैं। मैंने अपने लेख में केवल इतना कहा था कि जितने अधिक उम्मीदवार रहेंगे, उतना पार्टी के लिए अच्छा होगा। अंत में तो कोई एक व्यक्ति ही विजेता घोषित होता है। मगर अधिक प्रत्याशी होने से इस पूरी प्रक्रिया को अधिक विश्वनीयता मिलती है, वो सुर्खियों में रहती है।

वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये प्रियंका गांधी वाड्रा को ज्यादा बेहतर उम्मीदवार माना। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि प्रियंका गांधी एक अच्छी उम्मीदवार हो सकती हैं। वह पार्टी को साथ लेकर चलना जानती हैं। उनकी कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है और काफी फॉलोइंग भी है। मैंने उनको जमीन पर देखा है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए। 

2024 के लोकसभा की चिंता छोड़े विपक्ष, 2029 की तैयारी करे- प्रकाश जावड़ेकर

हेट स्पीच मामले में सोनिया-राहुल ने हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

'जुमे से पहले हरिद्वार जेल में कर दूंगा सरेंडर', जितेंद्र त्यागी ने किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -