क्या फिर एक हो जाएगी लोजपा ? चिराग पासवान को लेकर चाचा पशुपति ने दिया बड़ा बयान
क्या फिर एक हो जाएगी लोजपा ? चिराग पासवान को लेकर चाचा पशुपति ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर उनके चाचा और मोदी सरकार में मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। लोजपा के दूसरे गुट राष्ट्रीय लोजपा (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस ने कहा कि यदि चिराग, भाजपा नीत गठबंधन NDA में आते हैं, तो वे उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने रालोजपा और लोजपा (रामविलास) के विलय पर भी अपने विचार रखे। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच सियासी जंग अब धीमी पड़ने लगी है। लोजपा के दोनों गुटों के विलय के साथ चिराग NDA में शामिल हो सकते हैं।

केंद्रीय पशुपति पारस ने आज यानि सोमवार (14 नवंबर) को कहा कि 28 नवंबर को पटना के रवींद्र भवन में लोजपा का 23वां स्थापना दिवस  मनाया जाएगा। इस दौरान उनसे मीडियाकर्मियों ने चिराग पासवान के NDA में आने को लेकर सवाल किया। इस पर पशुपति पारस ने कहा कि वे चिराग का NDA में स्वागत करेंगे। वहीं, लोजपा के दोनों गुट रालोजपा और लोजपा (रामविलास) के विलय पर पशुपति पारस ने कहा कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

पशुपति पारस के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से चिराग पासवान का भाजपा प्रेम जमकर छलक रहा है। बीते दिनों गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में चिराग ने भाजपा का प्रचार किया था। आगामी कुढ़नी उपचुनाव में भी वे भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, वे अपने चाचा पशुपति पारस के कारण अब तक NDA से दूर रह रहे हैं। अब अटकलें हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चिराग अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) को NDA में शामिल कर सकते हैं।

बदलेगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का रूट ! दिल्ली में हुई कांग्रेस महासचिवों की बड़ी बैठक

गुजरात चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस ? सीएम केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने भरा नामांकन, कहा - नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -