क्या भारतीय हॉकी के अध्यक्ष बनेंगे दिलीप टिर्की?
क्या भारतीय हॉकी के अध्यक्ष बनेंगे दिलीप टिर्की?
Share:

इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने इंडियन हॉकी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी कर दिया है। दिलीप टिर्की का नाम इंडियन हॉकी में कोई अंजान नही है। दिलीप पूर्व कप्तान होने के साथ-साथ ओडिशा से सांसद भी थे। फिलहाल वह ओडिशा में हॉकी को बढ़ावा देने में खास योगदान दे रहे हैं और अब इंडियन हॉकी के अध्यक्ष के रूप में हॉकी को नई ऊंचाई पर ले जाने की रणनीति बनाते हुए दिखाई दे रहे है, जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर चुके है। इसकी सूचना उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल कू ऐप पर साझा की। नामांकन दाखिल करते हुए टिर्की ने कहा, "सभी के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल किया, मैं इंडियन  हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

खबरों का कहना है कि दिलीप टिर्की भारतीय हॉकी टीम के पहले ऐसे आदिवासी खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्होंने लगातार तीन ओलंपिक खेलों में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने साल 1996, 2000 और फिर 2004 में ओलंपिक खेलों में कदम इंडियन टीम की ओर से खेला था।

दिलीप टिर्की का जन्म 25 नवंबर 1977 को ओडिशा स्थित सुंदरगढ़ में एक गरीब परिवार के बीच हुआ था। उनके पिता विसेंट टिर्की ओडिशा की ओर से हॉकी खेलते थे। यहीं से दिलीप का हॉकी के प्रति प्यार पनपा। अपने दमदार खेल से पहचान बनाकर दिलीप ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदिरा गांधी गोल्ड कप में इंडियन टीम के लिए अपना पहला मैच खेला। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को रौंदा, इन्दोरियों में दिखा कंगारू टीम का क्रेज

टीम इंडिया के पूर्व कोच की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान मनप्रीत पर लगाए थे गंभीर आरोप

Aus Vs Ind: शमी की जगह उमेश यादव क्यों ? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -