भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल क्यों, जानिए क्या रही है दूसरे दिन की व्यवस्था
भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल क्यों, जानिए क्या रही है दूसरे दिन की व्यवस्था
Share:

कांग्रेस ने 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। जो कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है, और कुल 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर तक पहुंचेगी 3,570 किलोमीटर की यह लंबी पद यात्रा में 5 महीने का वक्त लगेगा, और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसकी अगुवाई करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा से कांग्रेस नए अवतार में सामने आएगी और जिसे मित्र दल और विपक्षी दल हलके में नहीं ले सकेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा को बड़ी तैयारियों के साथ शुरू किया है। लेकिन इसे लेकर कुछ सवाल भी है, जैसे इसमें 12 राज्यों को ही क्यों शामिल किया गया है? यूपी में सिर्फ मामूली हिस्से को ही क्यों कवर किया गया हैबिहार, बंगाल, झारखंड जैसे राज्यों को इनमें कवर क्यों नहीं किया गया है ? यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि लोकसभा की 80 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश से आती है। जबकि बिहार 40 सीटों वाला राज्य है, इसके अलावा बंगाल से भी 42 सीटें आती है। ऐसे में इन राज्यों से यात्रा का ना गुजरना सवाल खड़े करने वाला है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से गुजरात भी अहम है क्योंकि यहां 26 सीटें हैं। इसके अलावा इस साल के अंत में यहां विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं, कांग्रेस यदि अपनी यात्रा के रूप में इस राज्य को भी शामिल करती है, तो यह उसके लिए बेहतर हो सकता था। 

हालांकि कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि केरल तमिलनाडु कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों को उसने कवर किया है। जहां उसका जनाधार अभी उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले अधिक है। यही ही नहीं कांग्रेस ने पहले भी "दक्षिण भारत चलो" की रणनीति पर काम कर चुकी है। इंदिरा गांधी ने भी 1977 में रायबरेली से हार के बाद चिकमंगलूर सीट से उपचुनाव लड़ा था। सोनिया गांधी भी कर्नाटक की बेलारी सीट से चुनाव लड़ चुकी है। ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि उत्तर भारत में वह अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं, और चुनावी मुकाबलों में आने के लिए उसे खासी मशक्कत करनी होगी ऐसे में वह दक्षिण भारत में मेहनत करने से अच्छी स्थिति में आ सकते हैं क्योंकि वहां वे जीत की स्थिति में है। 

क्या रही व्यवस्था ?
आज भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन है। खास बात यह है कि, कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद यात्रियों के सोने के लिए कंटेनर में विशेष व्यवस्था की है। यह कंटेनर पूरी यात्रा के दौरान साथ ही रहेंगे कंटेनर को लेकर जयराम रमेश ने बताया कि इनके अंदर कोई टीवी नहीं लगा है, और सिर्फ एक पंखा है। उन्होंने कहा हम कल से कंटेनर में रह रहे हैं 60 कंटेनर है जिसमें लगभग 230 लोग रहते हैं। हर दिन कंटेनर नहीं जगह पर चले जाएंगे। कुछ कंटेनर में एक बेड की सुविधा है, वही कही में दो बेड है, कुछ में 4 बेड है, और कुछ में 12 बेड लगाए गए हैं। पार्टी महासचिव ने बताया कि राहुल गांधी भी बुधवार रात से कंटेनर में ही रह रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन पैनल के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने कहा कि कंटेनर रेलवे स्लीपर डिब्बों की तरह है। उनसे पूछे जाने पर कि क्या कंटेनर में एयर कंडीशनर है, तब सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में ऐसी का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

'जब-जब समाजों में जहर घोला गया है, देश पीछे गया है...', CM बघेल ने दिया बड़ा बयान

नितीश कुमार से बैर नहीं, पर राहुल गांधी की खैर नहीं.., ममता के विपक्षी क्लब से 'कांग्रेस' गायब

कांग्रेस में आना-जाना तो आसान पर यहां पर टिकना मुश्किल: अधीर रंजन 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -