अपने पति निक के साथ कभी गाना नहीं चाहती प्रियंका, जाने क्या है वजह
अपने पति निक के साथ कभी गाना नहीं चाहती प्रियंका, जाने क्या है वजह
Share:

इंटरनैशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में ऐक्टिंग के अलावा कई गाने भी गा चुकी हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अपने पति और इंटरनैशनल सिंगर निक जोनस के साथ कभी साथ में गाना नहीं गाएंगी। हालांकि फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कभी प्रियंका और निक जोनस एक साथ गाना गाएं। हालांकि प्रियंका अपने पति निक के म्यूजिक विडियो में दिखाई दी थी लेकिन उसमें उन्होंने गाना नहीं गाया था। एक चैट शो में प्रियंका ने कहा भी है कि वह म्यूजिक पसंद करती हैं लेकिन उन्होंने न तो म्यूजिक सीखा है और न ही उन्हें म्यूजिक की गहराई से समझ है। इसलिए वह कभी निक के सामने गाने की हिम्मत नहीं करेंगी। इससे आगे प्रियंका ने कहा है कि निक एक विलक्षण प्रतिभा हैं। 

वह गाने बनाते हैं, गाना लिखते हैं और उसे म्यूजिक भी देते हैं जबकि वह केवल म्यूजिक को पसंद करती हैं। इसलिए उन्होंने कभी निक के साथ गाने की भी कोशिश नहीं की है। प्रियंका ने यह भी बताया कि निक उनके लिए रोजाना सुबह एक स्पेशल परफॉर्मेंस देते हैं। जब भी वह सुबह उठती हैं तो उन्हें रेडियो ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती निक उस समय पियानो पर बजाते हुए गाना गाते मिलते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पिछली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला था और प्रियंका के काम की काफी तारीफ भी हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ​दिलकश फोटो किया शेयर, पिंक साड़ी में सेक्सी दिखकर फैंस के उड़ाए होश

घुंघरू गाने पर प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, गर्ल गैंग की मस्ती ने फैंस को किया हैरान

कियारा आडवाणी के सेक्सी लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, कातिलाना अदाओं से फैंस पर ढहाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -