आखिर अब तक क्यों कुवारें है उदय चोपड़ा
आखिर अब तक क्यों कुवारें है उदय चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का आज 50वां जन्मदिन हैं। आपको बता दें उदय का जन्म 5 जनवरी 1973 को मुंबई में हुआ था। उदय मशहूर फ़िल्मकार यश चोपड़ा के बेटे हैं बावजूद इसके उनका फ़िल्मी करियर फ्लॉप साबित हुआ है। अभिनेता होने के साथ-साथ उदय सहायक निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म 'मोहब्बते' के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही फिल्म धूम में भी उदय ने अच्छी एक्टिंग की थी।

उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा है जो बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं। उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। यह फिल्म उस साल की सबसे हिटी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के जरिए ही उदय ने अपनी पहचान बना ली थी और उनकी ये फिल्म हिट भी साबित हुई थी। इस फिल्मों में उनके अपोजिट शमिता शेट्टी नजर आयीं थी। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख़ खान,ऐश्वर्या राय, और अमिताभ बच्चन नजर आये थे।

इसके बाद उन्होंने एक बड़ी फिल्म 'धूम' में काम किया, जिसमे उनके किरदार को काफी सराहना मिली। यह फिल्म 2004 में रिलीज़ की गयी थी, जिसमे जॉन अब्राहम इनका साथ देते नज़र आये थे। इसके बाद उन्होंने काफी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म में कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह अपने पिता की कम्पनी में बतौर सहायक निर्देशक काम करने लग गए। अब उदय इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो चुके हैं। आपको बता दें अब तक उदय ने शादी नहीं की है।

गाँधी गोडसे एक युद्ध का टीज़र देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सनी देओल के हाथ में दिखा बैलगाड़ी का पहिया

क्या नोरा और आर्यन के बीच चल रहा है प्रेम प्रसंग...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -