आखिर क्यों सलमान-शाहरुख के साथ काम नहीं करते हैं अनुराग कश्यप? खुद डायरेक्टर ने बताई वजह
आखिर क्यों सलमान-शाहरुख के साथ काम नहीं करते हैं अनुराग कश्यप? खुद डायरेक्टर ने बताई वजह
Share:

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मनमर्जियां' जैसी कई शानदार फिल्में बनाईं है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। किन्तु, उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह अवश्य बनाई है। हाल ही में जब अनुराग कश्यप से पूछा गया कि वह शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम क्यों नहीं करते हैं? तब फिल्म अनुराग कश्यप ने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया।

अनुराग कश्यप ने कहा, “जब आप किसी बड़े सितारें के साथ फिल्म बनाते हैं तो उनके साथ उनके प्रशंसकों की उम्मीदें भी आती हैं। आप उनकी छवि के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। आपको उन्हें वैसा ही दिखाना पड़ता है जैसा उनके प्रशंसक चाहते हैं। आपको उनके फैंस की अवश्यकताओं को पूरा करना पड़ता तथा मुझे ये करना नहीं आता है।'' 

आगे अनुराग कश्यप ने कहा, "भारत के प्रशंसक बहुत कट्टर होते हैं। शाहरुख खान एवं सलमान खान जैसे स्टार्स भी कभी अपने फैनबेस को नजरअंदाज नहीं करते हैं। वे कोई भी नया प्रयोग करने से पहले बहुत सोच-विचार करते हैं। क्योंकि यदि उनके फैनबेस को उनका प्रयोग पसंद नहीं आता है तो वे बहुत बुरी प्रतिक्रिया देते हैं। उदाहरण के रूप में ट्यूबलाइट। सलमान खान के प्रशंसकों को उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उनके प्रशंसक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के पीछे पड़ गए थे। बस इसलिए मैं उनके साथ काम नहीं करता हूं।"

जवान की सक्सेस में है बॉलीवुड के इस एक्टर का हाथ, ऐसे किया SRK का सपोर्ट

टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी के रिश्ते पर नेहा कक्कड़ के पति ने लगाई मुहर! ख़ुशी से झूमे फैंस

बॉलीवुड से आई दुखद खबर, अब इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -