'कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है?', सेंगोल पर अमित शाह का पलटवार
'कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है?', सेंगोल पर अमित शाह का पलटवार
Share:

नई दिल्ली: नई संसद भवन को लेकर जारी राजनीति के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने सेंगोल का अपमान किया है। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर कांग्रेस को भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति से इतनी नफरत क्यों है? आपको बता दें कि सेंगोल को नई संसद में स्थापित करने के केंद्र सरकार के निर्णय पर कांग्रेस ने सवाल उठाया था।  

इसपर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के तौर पर तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक पवित्र सेंगोल दिया गया था, मगर इसे 'चलने की छड़ी' के तौर पर एक संग्रहालय में भेज दिया गया था।'' आगे उन्होंने कहा, ''अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक अपमान किया है। पवित्र शैव मठ थिरुवदुथुराई अधीनम ने स्वयं भारत की स्वतंत्रता के वक़्त सेंगोल की अहमियत के बारे में चर्चा की थी। कांग्रेस अधीनम के इतिहास को झूठा बता रही है। कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है।''

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज दावा किया कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी एवं जवाहरलाल नेहरू द्वारा 'सेंगोल' को अंग्रेजों द्वारा भारत में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर वर्णित करने का कोई दस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं उनके ढोल बजाने वाले तमिलनाडु में अपने राजनीतिक फायदे के लिए औपचारिक राजदंड का उपयोग कर रहे हैं।

नए संसद भवन के उद्घाटन से जुड़ी याचिका को SC ने किया ख़ारिज, कह डाली ये बड़ी बात

'जीवनसाथी से लंबे समय तक यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता', HC ने की अहम टिप्पणी

खेलो इंडिया इवेंट में भड़के कैलाश खेर, बोले- 'तमीज सीखो, 1 घंटा हमको इंतजार कराया और...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -