कर्नाटक चुनाव में इंदिरा-इंदिरा क्यों जप रही कांग्रेस ? दोहराना चाहती है 1978 वाली कहानी !
कर्नाटक चुनाव में इंदिरा-इंदिरा क्यों जप रही कांग्रेस ? दोहराना चाहती है 1978 वाली कहानी !
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में इस महीने की 10 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के अतिरिक्त JDS के होने से यहाँ मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा ने जहां अपने चुनावी मैनिफेस्टो में समान नागरिक संहिता (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के वादे के साथ ही मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा किया है, वहीं कांग्रेस ने भी कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा की है। इसके साथ ही कांग्रेस इस चुनाव प्रचार में लगातार पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

दरअसल, राज्य के चिक्कमगलुरु को कांग्रेस का अभेद किला माना जाता था। भाजपा के सीटी रवि के जीतने से पहले तक यह सीट कांग्रेस के ही कब्जे में रही थी। कांग्रेस इस सीट को वापस अपने कब्जे में करने के लिए पूरा जोर लगा रही है और इसी प्रयास में कांग्रेस, इंदिरा गांधी का नाम चिक्कमगलुरु से जोड़ रही है, ताकि लोग भावनात्मक लगाव महसूस कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चुनावी रैलियों और संपर्क अभियानों के दौरान लगातार अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की विरासत का जिक्र किया है, जिन्होंने 1978 में चिक्कमगलुरु में लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करते हुए अपनी सियासी वापसी की थी। इससे पहले 1975 से 1977 तक चली इमरजेंसी ने इंदिरा गांधी की छवि एक तानाशाह की बना दी थी। 

इसके बाद, 1978 के चिक्कमगलुरु लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने से पहले इंदिरा गांधी संतों का आशीर्वाद लेने के लिए शारदा पीठ पहुंची थीं। इस कदम से इंदिरा गांधी, कांग्रेस को पुनर्जीवित करने और दूसरी दफा पीएम बनने (1980) में सफल रही थीं। कर्नाटक में भी इंदिरा गांधी ने न सिर्फ खुद को राजनितिक रूप से पुनर्जीवित किया, बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी फिर से खड़ा कर किया था। गांधी परिवार का चिक्कमगलुरु के साथ एक भावनात्मक रिश्ता रहा है, मगर चिक्कमगलुरु विधानसभा और चिक्कमगलुरु लोकसभा क्षेत्र वक़्त के साथ-साथ कांग्रेस से भाजपा के खाते में चला गया। भाजपा के सीटी रवि 2004 से इस विधानसभा सीट पर लगातार जीत रहे हैं, जबकि  लोकसभा सीट पर भाजपा की शोभा करंदलाजे 2014 से जीत दर्ज करती रही हैं।

कांग्रेस ने इस क्षेत्र के साथ इंदिरा गांधी के जुड़ाव का जिक्र करके चिक्कमगलुरु जिले के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बनाने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जब अप्रैल में चिक्कमगलुरु का दौरा किया था, तो उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की चिक्कमगलुरु में उपचुनाव में जीत का जिक्र किया था और लोगों से आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया था। 

'जलती चिता से लाश निकालकर 5 हिन्दुओं ने किया बलात्कार..', सोशल मीडिया पर क्यों फैलाया जा रहा ये झूठ?

'हमारी सरकार बनी तो 1 मई को होगा सरकारी अवकाश..', पूर्व सीएम कमलनाथ का ऐलान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, इलाहबाद हाई कोर्ट ने दिया ये फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -