बंगाल में लगातार क्यों हो रही भाजपा नेताओं की हत्याएं ? CM ममता के शासन पर उठ रहे सवाल
बंगाल में लगातार क्यों हो रही भाजपा नेताओं की हत्याएं ? CM ममता के शासन पर उठ रहे सवाल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शनिवार (1 अप्रैल) की शाम भाजपा नेता और कारोबारी राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि दुर्गापुर के कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला हुआ। पुलिस ने जानकारी दी है कि झा जब दुकान के बाहर अपनी कार में इंतजार कर रहे थे, इसी बीच एक कार में 2 लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी ने रॉड से झा की कार का शीशा तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने उन पर फायरिंग कर दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में झा की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के फ़ौरन बाद आरोपी भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। होटल व्यवसाय से जुड़े झा बीते विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है।

पूर्व बर्धमान जिले के पुलिस अधीक्षक कमानशीष सेन ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जाँच कमेटी का गठन किया गया है। इस मामले में हर एक एंगल से जांच होगी। बता दें कि, बंगाल में हाल ही में रामनवमी पर निकले जुलुस पर हमला हुआ था और हिंसा भड़क गई थी। भाजपा ने सत्ताधारी TMC पर हिंसा करवाने का आरोप लगाया था, वहीं TMC का कहना था कि, ये भाजपा का काम है। हालाँकि, ये सत्य है कि, बंगाल में आए दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रहीं हैं और मृतकों में लगभग सभी हिन्दू समुदाय से ही होते हैं। 2021 में बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की जीत के बाद तो इस कदर हिंसा भड़की थी कि, सैकड़ों भाजपा समर्थकों को राज्य से पलायन कर पड़ोसी सूबों में शरण लेनी पड़ी थी।  

हरियाणा: छुट्टी मिलने के बाद भी क्यों धरने पर बैठ गया पुलिस कर्मचारी ?

हरियाणा: तेज रफ़्तार बन गई युवक की जान की दुश्मन

संजय राउत को हत्या की धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार
  

   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -