IPL 2023 में कौन होगा दिल्ली का कप्तान ? इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2023 में कौन होगा दिल्ली का कप्तान ? इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 की तैयारियां चरम पर चल रही हैं। अब तक IPL की 9 टीमों के कप्तानों की घोषणा हो चुकी है, जबकि केवल दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपने कप्तान के नाम का खुलासा नहीं किया है। अभी तक ऋषभ पंत टीम के कप्तान थे, मगर कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से वे उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में टीम को नए कप्तान की घोषणा करना होगी। वहीं, यदि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान और उपकप्तान पर फैसला हो चुका है। 

रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ओनरशिप ग्रुप के एक सदस्य ने क्रिकबज को बताया है कि, 'डेविड वॉर्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे।' बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपनी टीम के नए कप्तान की घोषणा की थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्करम को टीम की कमान सौंपी है। इस प्रकार अब IPL की सभी टीमों के कप्तान का निर्णय हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी, गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSJ) के कप्तान केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डुप्लेसी, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान एडन मार्करम और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वॉर्नर होंगे। 

IPL 2023: अगर CSK फाइनल में पहुंची तो क्या करोगे ? स्टोक्स ने दिया जवाब

एमएस धोनी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2023 में वापसी करेगा ये धाकड़ गेंदबाज़

सरेआम विराट कोहली को इस लड़की ने Kiss, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -