चुनाव पूर्व मध्यप्रदेश का नया मुखिया कौन!
चुनाव पूर्व मध्यप्रदेश का नया मुखिया कौन!
Share:

भोपाल/ब्यूरो। साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं लेकिन इसके पूर्व 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर भाजपा में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, भाजपा की निगाहें मध्यप्रदेश पर टिकी है क्या भाजपा अपना गढ़ माने जाने वाले मध्यप्रदेश पर अपना कब्जा बरकरार रख पाएगी? यह देखना होगा, जिसके लिए भाजपा द्वारा बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के दो बड़े नेता राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जिम्मेदारी से मुक्त कर दिए गए हैं। जिनमें सबसे बड़ा चेहरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है तो वहीं पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। यह बदलाव के संकेत दे रहे हैं कि 2023 से पहले ही मध्यप्रदेश में कुछ बड़ा होने वाला है! क्या भाजपा शिवराज के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी या फिर प्रदेश की कमान किसी नए व्यक्ति के हाथों में दे दी जाएगी!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्षों बाद भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिए गए हैं। यह खबर आम लोगों के लिए सामान्य हो सकती है, परंतु सियासी गलियारों के इसके अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि अचानक देश के गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भी कई सवाल खड़े करता है, क्या गृह मंत्री का यह दौरा प्रदेश को नया मुख्यमंत्री देगा? 

इन चेहरों को लेकर चल रही गहमागहमी

बात करें कैलाश विजयवर्गीय की तो पार्टी द्वारा उन्हें भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। क्या अमित शाह के करीबी कैलाश विजयवर्गीय को मिल सकती है प्रदेश की बागडोर! वहीं आज ज्योतिरादित्य सिंधिया अंतिम शाही सवारी के लिए उज्जैन पहुंचे, लेकिन उसके पूर्व कैलाश विजयवर्गीय से मिलने उनके निवास पहुंचे। जिससे यह साफ नजर आता है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में चुनाव के पहले ही कुछ बड़ा उलटफेर हो सकता है! वहीं आपको बता दें कि विजयवर्गीय के साथ-साथ मुख्यमंत्री की दौड़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं वे भी प्रदेश की राजनीति में अपना पैर जमाए हुए हैं।

पिछले महीने हुए चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को देखते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मुख्यमंत्री के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जटिया का नाम भी सुर्खियों में इन दिनों तेज हो गया है। अब देखना यह होगा कि आलाकमान इन चहरों में से किसके चेहरे पर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी या फिर प्रदेश में कोई नई एंट्री होगी। वहीं कहा जा रहा है कि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के पद से हटाया जा सकता है यह बात में कितनी सच्चाई है, यह तो जल्द ही पता चल जाएगा। 

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने भी किया दावा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने यह दावा किया है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की आने वाले 10 दिनों में रवानगी हो जाएगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेर रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राजधानी भोपाल पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

रेप केस के बीच वायरल हुई हैंडसम हंक रोनाल्डो की वर्कआउट वाली फोटोज

हमेशा याद रखे पूजा के आसान को इस्तेमाल करने के ये नियम वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

शराब पिलाकर दोस्त ने युवक के मलद्वार में डाला गिलास, आगे जो हुआ सुनकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -