ईद के चाँद का सबूत किसने माँगा ? सऊदी अरब से लेबनान तक मचा हंगामा
ईद के चाँद का सबूत किसने माँगा ? सऊदी अरब से लेबनान तक मचा हंगामा
Share:

नई दिल्ली: रमजान के बाद ईद-उल-फितर की तारीख निर्धारित करना अक्सर कई इस्लामी मुल्कों में बहस को जन्म दे देता है। आमतौर पर यह तारीख लूनर कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है। मगर, इसे पक्का तभी माना जाता है जब ईद से एक दिन पहले चाँद दिखाई दे। कुछ देश इसके लिए अपने कुछ स्थानीय चाँद देखने वालों पर भरोसा कर लेते हैं और कुछ सऊदी अरब के भरोसे रहते हैं, यानी कि जब वो ईद मनाएँगे तभी ईद होगी।

इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लोग सऊदी अरब पर आँख लगाए बैठे थे और सऊदी ने ईद का दिन शुक्रवार बता दिया। सऊदी के ऐलान के बाद ही ये बहस शुरू हो गई कि क्या वाकई ईद शुक्रवार को होनी चाहिए। कुछ खगोलविद निकलकर सामने आए, जिन्होंने चुनौती दी कि ईद शुक्रवार को नहीं हो सकती, क्योंकि गुरुवार को चाँद नज़र ही नहीं आ सकता। एक कुवैती खगोलविद (Astronomer) ने तो कहा कि, यदि ऐसा है कि गुरुवार को चाँद दिखा तो उसकी तस्वीर सबूत के रूप में पेश की जाए।

बावजूद इस चुनौती के सऊदी ने 13 में से 2 क्षेत्रों में चाँद दिखाई देने पर पर ईद शुक्रवार को मनाई। जबकि मोरक्को, पाकिस्तान, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, भारत और जापान में शनिवार को ईद का जश्न हुआ। वहीं, कुवैती खगोलविद की चुनौती पर सऊदी के एक खगोलविद मुलहम-अल-हिंद ने धुंधली चांद की तस्वीर खींचकर दिखाई और कहा कि ये चार्ज कपल्ड डिवाइस इन्फ्रारेड कैमरे का इस्तेमाल करके खींची गई है।

बता दें कि इस प्रकार ईद की तारीखों में हेर-फेर के बाद कई इस्लामी देश और मुस्लिम लोग सऊदी अरब से नाराज अक्सर हो जाते हैं। उनका मत यही है कि गुरुवार को किसी कीमत पर चाँद का दिखना संभव नहीं था, तो सऊदी ने शुक्रवार को ईद किस तरह मनाई। ईराक के शिया मौलवी अली-अल-सिस्तानी ने भी ईद शनिवार की ही बताई थी। इसी प्रकार लेबनान में भी शिया इस्लामिक काउंसिल ने ईद शनिवार की बताई। इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार ने भी महीने की शुरुआत में यही अनुमान लगाया था कि गुरुवार को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बड़े-बड़े क्षेत्र में चंद्रमा नज़र नहीं आएँगे, जिसके बाद कई मुस्लिमों ने सऊदी के पल्ला झाड़ते हुए ईद शनिवार की मानी।

सच बोलने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता गई और सच बोलने के लिए ही उन्हें बंगला खाली करना पड़ा ?

'ऐसा कोई काम न करें, जिससे..', दिल्ली पहुँचते ही सीएम गहलोत ने पायलट को दे डाली नसीहत

पंजाब में AAP विधायक जगदीप कंबोज के पिता गिरफ्तार, लगे हैं ये संगीन इल्जाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -