पंजाब में AAP विधायक जगदीप कंबोज के पिता गिरफ्तार, लगे हैं ये संगीन इल्जाम
पंजाब में AAP विधायक जगदीप कंबोज के पिता गिरफ्तार, लगे हैं ये संगीन इल्जाम
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक के पिता पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जलालाबाद के MLA जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज पर रेप के मामले में समझौता करने के लिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है. बता दें कि, जलालाबाद सीट पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने सुखबीर सिंह बादल को मात दी थी. 

अब, AAP विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज पर एक्सटॉर्शन के इल्जाम लगे हैं. जिसके लिए उनके खिलाफ IPC की धारा 384, 389, 34 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है. जगदीप कंबोज गोल्डी पंजाब के जलालाबाद से MLA है. उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में सुखबीर सिंह बादल को हराकर चुनाव में जीत दर्ज की थी. 

जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज पर इल्जाम है कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की एक्सटॉर्शन की है. पुलिस आज कंबोज को अरेस्ट कर चुकी है और थोड़ी देर में उन्हें ADALAT  में पेश किया जाएगा. SSP अवनीत कौर ने इस सारे मामले की पुष्टि की है. वही MLA कंबोज का कहना है कि उनके पिता के उनका संबंध नहीं है, वो परिवार से अलग रहते है.

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश बादल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

दिल्ली में पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक गिरफ्तार ? पुलिस ने बताई सच्चाई

AAP का एक और नेता गिरफ्तार, युवराज जडेजा पर 1 करोड़ की उगाही के आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -