Aashiqui 3 में आखिर किस एक्ट्रेस की होगी एंट्री, फैंस के बीच बढ़ा कन्फ्यूजन
Aashiqui 3 में आखिर किस एक्ट्रेस की होगी एंट्री, फैंस के बीच बढ़ा कन्फ्यूजन
Share:

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए है। दरअसल, बीते दिनों उन्होंने एलान किया था कि वह मूवी 
 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में लीड अभिनेता के तौर पर दिखाई देने वाले है। इस मूवी के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग बसु (Anurag Basu) के हाथों में हैं। जब से मूवी 'आशिकी 3' का एलान हुआ है तब से लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि कौन सी एक्ट्रेस इस मूवी में नजर आने वाली है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) दिखाई दे सकती है। ये फिल्म इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है। 

'आशिकी 3' के लिए इन एक्ट्रेस का चल रहा नाम: खबरों का कहना है कि श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना मूवी 'आशिकी 3' में लीड अभिनेत्री के रोल के लिए बड़ी दावेदार हैं। कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण का नाम कई अवसर पर सामने आया है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सुनने के लिए मिल रही है। श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ 'आशिकी 2' में लीड अभिनेत्री के तौर पर  दिखाई दी थी। इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि वह फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकती है या नहीं। वहीं, रश्मिका मंदाना और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक चॉकलेट ब्रांड के एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की थी। इस एड को देखकर लोगों का बोलना था कि उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। जिससे लोगों के मध्य इस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा होने लगी है। अब देखने वाली बात होगी कि 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की बनती है या नहीं।

'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है 'आशिकी 3': गौरतलब है कि वर्ष 1990 में 'आशिकी' रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज कर दी गई थी। इस मूवी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इन दोनों मूवीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन मूवीज के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' कितना कमाल दिखा पाती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -