सम्पत्ति विवाद में सामूहिक बलात्कार..
सम्पत्ति विवाद में सामूहिक बलात्कार..
Share:

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में सम्पत्ति विवाद में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है|

एसपी बीबी सिंह ने बताया कि आरोपियों मुन्ना, कल्लू ,गफ्फार और कलीम ने शनिवार रात को महिला को घर से अगुआ कर लिया और सामूहिक बलात्कार किया. महिला द्वारा विरोध करने पर उसके पैर में गोली मार दी|

पुलिस ने बताया कि आरोपी सम्पत्ति बेचने का काम करते हैं. महिला के पति ने इनके जरिए सम्पत्ति बेचने से इंकार कर दिया तो इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है|

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -