'कहां छुपकर बैठे है विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर? दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के यूजर्स
'कहां छुपकर बैठे है विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर? दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के यूजर्स
Share:

भोपाल: पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में गैर कश्मीरी तथा कश्मीरी पंडितों के क़त्ल होने पर कुछ व्यक्तियों ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को घटना का जिम्मेदार बताया है, वहीं, कश्मीर में हो रहे कत्लों पर चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री एवं अनुपम खेर पर हमला बोला है।
 
वही कश्मीर की स्थिति पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा है कि ‘अब जब कश्मीर में एक बार फिर क़त्ल हो रहे तो कहां हैं विवेक अग्निहोत्री एवं अनुपम खेर? ये सब कहां छुपे हुए हैं, सामने आकर क्यों नहीं बोलते? लोगों को वहां जबरदस्ती रोका जा रहा है। भारत में नफरत की आग फैल रही है। पहले केवल कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में पत्थरबाजी होती थी तथा आज पूरे देश में पत्थरबाजी हो रही है।’

दिग्विजय सिंह का बयान सामने आने के पश्चात् कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को घेरने का प्रयास किया। गनपत सिंह नाम के शख्स ने लिखा कि ‘विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर जी, कोई नेता नहीं हैं आप लोगों की भांति। जिसके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हो। वो लोग केवल फिल्म बनाते हैं, आप लोगों की भांति जाति धर्म पर राजनीति नहीं करते।’ इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर दिग्विजय सिंह को लताड़ लगाई है।

लॉरेंस गैंग ने अब कांग्रेस मंत्री गोविंद राम को दी धमकी, जांच में जुटी राजस्थान पुलिस

गुजरात चुनाव से पहले AAP ने भंग की अपनी गुजरात यूनिट, आखिर क्या चाहते हैं केजरीवाल ?

पैगम्बर विवाद और कानपुर हिंसा के बाद अलर्ट हुई भाजपा, अपने प्रवक्ताओं को दिए ये ख़ास निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -