क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी कर पाएंगे ऋषभ पंत ? सामने आई बड़ी अपडेट
क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी कर पाएंगे ऋषभ पंत ? सामने आई बड़ी अपडेट
Share:

देहरादून: दिल्ली से रुड़की जाते समय भीषण सड़क हादसे में जख्मी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सेहत में सुधार हो रहा है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके सिर की सर्जरी की है। क्रिकेटर को अभी ICU में ही रखा गया है। हालांकि, शरीर के कई हिस्सों में दर्द और सूजन के कारण शनिवार (31 दिसंबर) को भी उनका MRI स्कैन नहीं हो सका।

जबकि, लिगामेंट के उपचार के लिए पंत को अगले कुछ दिनों में दिल्ली, मुंबई या फिर इंग्लैंड या अमेरिका भी शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, मैक्स अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया जा रहा है। मगर, BCCI को इसकी जानकारी अवश्य भेजी जा रही है।  पंत को मैदान में वापसी के लिए अभी दो महीने और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। क्योंकि, बाहरी चोट ठीक होने में 15 से 20 दिन लगेंगे, जबकि लिगामेंट की सर्जरी और रिकवरी में भी समय लगेगा।

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने जख्मी क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जाना। पंत की मां और डॉक्टरों से भी बात की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब शर्मा ने जानकारी दी कि डॉक्टरों ने पंत के माथे पर लगे कट की सर्जरी की है।

प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किए है सूर्यकुमार यादव, 2022 में धमाकेदार रहा है प्रदर्शन

वैलकम एशिया Ronaldo! दिग्गज फुटबॉलर को दी जाएगी ये खास सुविधा

IPL 2023 से बाहर हुए ऋषभ पंत, तो कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -