प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किए है सूर्यकुमार यादव, 2022 में धमाकेदार रहा है प्रदर्शन
प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किए है सूर्यकुमार यादव, 2022 में धमाकेदार रहा है प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2022 के वार्षिक अवॉर्ड के लिए प्लेयर्स के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। T20 में भारत के विस्फोटक बैट्समैन सूर्यकुमार यादव का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके अलावा 3 अन्य खिलाड़ियों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। ODI में एक भी भारतीय प्लेयर को जगह नहीं दी गई है। दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का एक-एक खिलाड़ी मौजूद है।

सूर्यकुमार यादव के अतिरिक्त जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, ODI में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम चुना गया है। सिकंदर रजा दोनों फॉर्मेट में अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले एकमात्र प्लेयर हैं।

कैसा रहा है सुरकयकुमार यादव का प्रदर्शन :-

सूर्यकुमार ने 2022 में 31 टी20 मुकाबलों में 1164 रन बनाए। उनके लिए यह साल बेहतरीन रहा है। वह एक साल में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वह इस साल टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट तूफानी 187.43 का रहा है। सूर्यकुमार ने इस साल सर्वाधिक 68 छक्के भी लगाए हैं। इस साल उनके नाम दो शतक और नौ अर्धशतक दर्ज रहे।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार यादव ने छह पारियों में तीन अर्धशतक ठोंके थे। इस दौरान उन्होंने 59.75 की औसत और 189.68 की स्ट्राइक रेट 239 रन स्कोर किए थे। इस साल सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़े थे और ICC टी20 रैंकिंग में प्रथम स्थान पर भी पहुंचे।

शिखर धवन का क्या कसूर ? श्रीलंका के खिलाफ टीम में न लिए जाने पर छलका दर्द, किया ऐसा पोस्ट

टीम इंडिया को 7 वर्ष बाद मिलेगा विदेशी कोच ! द्रविड़ की हो सकती है छुट्टी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: ऑस्ट्रेलिया जीता, अफ्रीका हारी और फायदा भारत का हो गया, जानिए कैसे ?' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -