MP में कब दस्तक देगा मानसून? IMD ने दी जानकारी
MP में कब दस्तक देगा मानसून? IMD ने दी जानकारी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। जिसकी वजह से कहीं वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में वर्षा की वजह से तापमान में कमी भी आई। शुक्रवार को ग्वालियर, नरसिंहपुर, सागर एवं भोपाल पर बादल मेहरबान रहे। उधर बुंदेलखंड के लोगों का गर्मी ने बुरा हाल किया।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार दोपहर पश्चात् भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। शनिवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट एवं सिवनी जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून कन्नूर, कोडाईकनाल आदिरामपट्टीनम में एंट्री कर चुका है। ऐसे में प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके अतिरिक्त आने वाले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 16 जून 2030 तक राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है। तत्पश्चात, प्री मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। 9 जून को मानसून ने केरल ने दस्तक दी है। कहा जा रहा है कि 24 एवं 25 जून तक मानसून की मध्य प्रदेश में एंट्री हो सकती है। हालांकि मालवा में मानसून देरी से दस्तक देगा। इस बार मानूसन के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के मार्ग प्रदेश में आने के आसार हैं।

''भारत का सपूत' था नाथूराम गोडसे, बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं था': गिरिराज सिंह

'तो ख़ुशी-ख़ुशी अलग हो जाएंगे..', BJP-JJP गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

मां-बहन को गाली दी तो भड़का शख्स, रेलवे स्टेशन पर कर डाला क़त्ल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -