जब बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता बन गया था सन्यासी, जानकर होगी हैरानी
जब बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता बन गया था सन्यासी, जानकर होगी हैरानी
Share:

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर विनोद खन्ना बॉलीवुड का बड़ा नाम थे। स्क्रीन पर जब भी वे आए, अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना गए। लेकिन एक दौर ऐसा आया जब विनोद खन्ना ने शोबिज को छोड़ सन्यासी बनने का फैसला लिया था। वे ओशो की शरण में चले गए थे। उनके इस फैसले ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था।

अपने एक इंटरव्यू में विनोद खन्ना ने कहा था, 'मेरे परिवार में छह-सात महीने में चार लोग एक के पश्चात एक गुजर गए, जिसमें मेरी मां और मेरी एक अजीज बहन थी। मेरी जड़ें हिल गई थीं। मुझे लगने लगा कि बस अब एक दिन मैं भी मर जाऊंगा। दिसंबर 1975 में एकदम मैंने तय किया कि मुझे ओशो के पास जाना है। जब अभिनेता दर्शन के लिए पहुंचे तो ओशो ने उनसे पूछा- क्‍या तुम संन्‍यास के लिए तैयार हो? विनोद खन्ना ने कहा- मुझे पता नहीं, मगर आपके प्रवचन बहुत अच्‍छे लगते हैं। ओशो ने अभिनेता से संन्‍यास लेने को बोला तथा वे तुरंत मान गए थे। सन्यासी बनने के पश्चात् उन्होंने अपना नाम स्वामी विनोद भारती रख लिया था। 

विनोद खन्ना ओशो की शरण में जाने के लिए अमेरिका तक चले गए थे। वहां विनोद माली का काम करते थे, आश्रम में टॉयलेट एवं बर्तन तक साफ करते थे। ओशो की शरण में 4-5 वर्ष का समय गुजारने के पश्चात् विनोद खन्ना वापस भारत लौटे। वे बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार थे। तब फिरोज खान ने उनकी सहायता की थी। वर्ष 1987 में विनोद खन्ना ने फिल्मों में वापसी की। उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म इंसाफ में काम किया। प्रशंसक अभिनेता को स्क्रीन पर देखकर बहुत खुश हुए। स्क्रीन पर उन्होंने लंबा काम किया। फिर एक दिन कैंसर की बीमारी के चलते 27 अप्रैल 2017 को उनका मुंबई में देहांत हो गया था।

विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्म फेयर अवाॅर्ड, बोले- 'मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करूँगा जो...'

VIDEO! अनुष्का शर्मा ने ऐश्वर्या राय से पूछ लिया ऐसा सवाल कि कन्फ्यूज्ड हो गई एक्ट्रेस

अपनी ही फिल्म के प्रीमियर पर नहीं किया शहनाज गिल को इनवाइट, रो-रोकर बुरा हो गया था एक्ट्रेस का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -