सेल्स गर्ल बनी श्रद्धा कपूर, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग
सेल्स गर्ल बनी श्रद्धा कपूर, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक कमाल की अदाकारा होने के साथ एक टैलेंटेड सेल्स गर्ल भी हैं। यह हम नहीं उनके वो प्रशंसक बोल रहे हैं जिन्होंने हाल ही में पोस्ट किया उनका वीडियो देखा। दरअसल श्रद्धा कपूर उनके नए जूलरी ब्रांड के पुणे वाले स्टोर पर बतौर सेल्स गर्ल काम करती दिखाई दी। स्टोर में आ रहे ग्राहकों को वो जूलरी दिखा रही थीं तथा उन्हें प्रोडक्ट खरीदने के लिए राजी कर रही थीं। श्रद्धा कपूर ने अपना यह वीडियो साझा करते हुए लिखा- 10 में से कितने मार्क्स? मेरी पहली बिक्री।

श्रद्धा कपूर ने बताया है कि उन्होंने 10 हजार 900 रुपये की जूलरी बेची। श्रद्धा कपूर वीडियो में बता रही हैं कि सेल्स लगता सरल है मगर होता नहीं है। फिर वीडियो में उन्हें स्टोर के अंदर ग्राहकों को जूलरी खरीदने के लिए राजी करने का प्रयास करते देखा जा सकता है। श्रद्धा कपूर एक आंटी को ब्रेसलेट एवं नेकलेस बेचने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। वो उन्हें समझा रही हैं कि वो किन मौकों पर इसे पहन सकती हैं तथा कैसे यह उनके ऊपर बहुत खूबसूरत लग रहा है।

श्रद्धा कपूर वीडियो के अंत में बोलती हैं, "मेरा फर्स्ट टाइम था। आप लोग करोगे तो पता चलेगा। उन सभी लोगों को सलाम है जो सेल्स का काम करते हैं।" वीडियो पर भर-भरकर कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैम आप तो क्रेडिट कार्ड भी बेचोगी तो लोग ले लेंगे।" एक अन्य व्यक्ति ने हंसने वाला इमोजी बनाकर लिखा, "थोड़ा बहुत डिसकाउंट मिलेगा मैम?" दूसरे शख्स ने लिखा, "बस आप पता बता दो। मैं कल ही ट्रेन पकड़ लूंगा।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

'पापा कहते हैं' की रीमेक लॉन्च में इमोशनल हुए आमिर खान, वायरल हुआ VIDEO

शाहरुख खान के लंदन-दुबई वाले घर में क्यों नहीं रुकते है चंकी पांडे? खुद कह डाली ये बड़ी बात

बड़े मियां छोटे मियां के लिए एक्ट्रेस को खाना पड़ा नॉन वेज, बोली- 'मैं बहुत डर गई थी कि...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -