बेटी को ससुराल भेजने से ससुर ने किया मना तो भड़क गया पति, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा
बेटी को ससुराल भेजने से ससुर ने किया मना तो भड़क गया पति, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा
Share:

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक अजीबगरीब घटना सामने आ रही है जिसमे अपनी बीवी को लेने ससुराल आए शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से इंकार कर दिया तब शख्स हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। शख्स वहां से कूदकर खुदखुशी करने की धमकी देने लगा। इस घटना ने फिल्म शोले के धर्मेंद्र की भूमिका की याद दिला दी।

वही घंटों मान मनौव्वल के पश्चात् भी शख्स नीचे नहीं आया। ससुर ने बेटी को भेजने की बात कही तभी शख्स 70 फीट टावर से नीचे उतरा। पुरानी भिलाई थाना की पुलिस भी मौके पर उपस्थित रही। टीआई मनीष शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्राप्त हुई खबर के अनुसार, ग्राम देवगांव, खरोरा जिला-रायपुर निवासी होरीलाल पारधी (30 वर्ष) अपनी बीवी को लेने अपने ससुराल गनियारी भिलाई-3 आया हुआ था। उसने अपने ससुर से अपनी पत्नी को भेजने को बोला। उसके ससुर ने उसकी बात नहीं मानी तथा बेटी को भेजने से मना कर दिया। ससुर एवं दामाद के बीच झगड़ा हो गया। होरीलाल नाराज होकर घर से निकल गया तथा गनियारी के हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर के 70 फीट ऊंचाई तक चढ़ गया। हाईटेंशन लाइन पर करंट भी प्रवाहित हो रहा था। स्थानीय व्यक्तियों ने भिलाई-तीन पुलिस को खबर दी। 

पुलिस के अनुसार, उसकी बीवी तीज मनाने मायके आई हुई थी। इसके बाद से वो ससुराल नहीं लौटी थी। निरंतर फोन करने के बाद भी जब उसकी बीवी ससुराल नहीं लौटी तब होरीलाल पारधी मंगलवार को स्वयं ही गनियारी आ गया। बेटी से मारपीट की खबर पर उसके पिता ने उसे भेजने से मना कर दिया। इसके बाद शख्स टावर पर चढ़ गया। समाज की बैठक भी हुई, तत्पश्चात, वह अपनी पत्नी को लेकर खरोरा लौट गया।

पोलेटेक्नीक कालेज के छात्रों का विवाद फिर से गहराया!

क्या आप भी बना रहे है ट्रेन में सफर करने की योजना? तो जरूर पढ़ लें ये खबर

मंत्रालय में युवक ने लगाई फांसी, डॉ. रमन ने CM बघेल से पूछ डाला ये सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -