पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार तो बेटे ने फावड़े से काटकर ले ली जान
पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार तो बेटे ने फावड़े से काटकर ले ली जान
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पिता की गलती इतनी थी कि उसने उसे पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तथा बेटे ने फावड़े से काटकर पिता की हत्या कर दी। 

बता दे कि ये मामला जबलपुर के सिविल लाइन थाना इलाके का है। CSP आरडी भारद्वाज ने कहा कि वैभव एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बीते कुछ वक़्त से उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। यह बात उसके पिता अशोक गुप्ता ने भी महसूस की। शुक्रवार शाम को दोनों ने पढ़ाई को लेकर चर्चा की। अशोक गुप्ता ने विवेक को डांटा तथा ध्यान देने की नसीहत दी। अशोक गुप्ता ने अपने भाई अनिल गुप्ता को भी कहा कि वैभव पढ़ाई नहीं कर रहा है। उसे समझाइश देने को भी बोला। 

वही अनिल गुप्ता अपने भतीजे को समझा रहे थे। तभी वैभव ने दरवाजे के समीप रखा फावड़ा उठाया तथा पिता पर वॉर कर दिया। अचानक हुई इस घटना से अशोक गुप्ता गंभीर तौर पर चोटिल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रास्ते में ही उनक मौत हो गई। अनिल गुप्ता ने पुलिस को मामले की खबर दी तथा फिर वैभव को अरेस्ट कर लिया गया। परिवार वालों एवं रिश्तेदारों ने बताया कि वैभव का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। उपचार भी चल रहा है।  

पति की हत्या कर छह फीट गहरे गड्ढे में गाड़ा था शव, ऊपर से डाला नमक, और फिर...

ओडिशा मोटर वाहन विभाग का एएसआई 2 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के साथ गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची को हिन्दू से जबरन बनाया ईसाई, फिर 5 माह तक किया शोषण.., मिशनरी पर माँ का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -