जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए: कांग्रेस विधायक
जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए: कांग्रेस विधायक
Share:

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने हाल ही में महिलाओं को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की है। जी दरअसल उन्होंने विधानसभा में सरेआम यह कहा है कि जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए। इस दौरान की सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने के बजाय इस पर ठहाके लगाकर हंसने लगे। जी हाँ, यह मामला विधानसभा का है जहाँ कर्नाटक में आई बाढ़ और उससे फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे।

इस दौरान विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था। वहीं स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत होने के नाम ही नहीं ले रहा था। ऐसे में स्पीकर हेगड़े ने कहा, 'रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए।' उनके यह कहने पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है।।। जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।' अब रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर भी गए हैं। हाल ही में उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जी दरअसल कांग्रेस विधायक डॉ। अंजली निम्बालकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सदन से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। वहीं उनके अलावा एक और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी कहा है कि ये ठीक नहीं है। माफी मांगने की जरूरत है।

इसी के साथ इस टिप्पणी पर एक्टिविस्ट बृंदा अडिगे ने कहा, 'विधानसभा में ऐसी बातें कितनी शर्मनाक हैं जहां महिला वोटरों ने ही इन्हें भेजा है। क्या ये नहीं जानते कि बलात्कार महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य, क्रूर और हिंसक अपराध है? कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हमारी मांग है कि विधायक को निलंबित किया जाए और उन्हें टिकट न दी जाए ताकि वो चुनाव में खड़े न हो सकें। लोकतंत्र में ये सब स्वीकार्य नहीं है।' खैर यह कोई पहली बार नहीं है जब रमेश कुमार ने इतनी असंवेदनशील टिप्पणी की है।

उन्होंने साल 2019 में कहा था कि वो 'रेप विक्टिम' की तरह महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'मेरी स्थिति एक बलात्कार पीड़िता की तरह हो गई है। बलात्कार एक बार होता है। अगर आपने इसे वहीं छोड़ दिया तो ये वहीं बीत जाता है। लेकिन जब आप शिकायत करते हैं कि आपके साथ दुष्कर्म हुआ है तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है। उसके वकील पूछते हैं कि ये कैसे हुआ? कब हुआ और कितनी बार हुआ? दुष्कर्म एक बार होता है लेकिन कोर्ट में ये 100 बार होता है। ऐसी ही मेरी स्थिति है।'

केरल में Omicron संक्रमित ने तोड़ा प्रोटोकॉल, घूम आया रेस्टोरेंट और मॉल

अब इन 2 राज्यों में मचा ओमिक्रॉन का हाहाकार, मिले 9 नए मामले

फिलीपींस में खतरे की घंटी, तेजी से तबाही मचानी आ रहा है Rai typhoon

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -