जब रणबीर कपूर की इस लत के कारण डार्क फेज में चली गई थीं नीतू कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा
जब रणबीर कपूर की इस लत के कारण डार्क फेज में चली गई थीं नीतू कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने कई मौकों पर अपनी ड्रग्स की लत पर बात की है। एक बार तो उन्होंने एक इंटरव्यू में ये तक बता दिया था कि कैसे उनके कारण उनकी मम्मी नीतू कपूर डार्क फेज में चली गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि उनका बेटे को बुरी लत लग गई है। दरअसल, एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह फिल्म स्कूल के समय गांजा पीते थे। 

रणबीर कपूर ने ये भी बताया था कि उन्होंने फिल्म रॉकस्टार की शूटिंग के चलते दोबारा गांजे का सेवन किया था। उन्होंने कहा था, "मैंने इसका सेवन रॉकस्टार के चलते फिर से किया था। मगर, इस बार सिर्फ एक एक्टिंग टूल के रूप में। दरअसल, एक सीन की शूटिंग करने में बहुत घबराहट हो रही थी। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसलिए ड्रग्स ले लिया और फिर उस सीन को सही तरीके से शूट किया।"

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के चलते अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां उनके कारण परेशान हो गई थीं। रणबीर ने कहा था, "मैंने सबसे ज्यादा झूठ अपनी मम्मी से ही बोले हैं। बहुत ज्यादा मार पड़ती थी। मगर, अब मैं बदल गया हूं। एक बार क्या हुआ था। मम्मी को पता चल गया था कि मैंने सिगरेट पी है। मेरी मम्मी बहुत हताश और परेशान हो गई थीं। उन्हें लगा कि उनके बेटे को बुरी लत लग गई है। मम्मी को लगा कि मैंने हिरोइन लेना शुरू कर दिया है। मैंने बहुत सॉरी बोला, बहुत गिड़गिड़ाया। फिर एक समय के बाद मम्मा भी समझ गईं कि अब क्या ही होना है।"

मौत के साथ नितिन देसाई ने अंतिम संस्कार भी किया था प्लान, वीडियो देख चौंके लोग

रिलीज हुआ OMG 2 का दमदार ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल

कल होने वाला था OMG 2 का ट्रेलर रिलीज, इस कारण अक्षय कुमार ने टाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -