जब कनाडा में गुरु रंधावा पर हुआ था खतरनाक हमला, हैरान कर देने वाली है वजह
जब कनाडा में गुरु रंधावा पर हुआ था खतरनाक हमला, हैरान कर देने वाली है वजह
Share:

जाने माने मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) आज यानी 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने पंजाबी गानों के अतिरिक्त बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए भी गाना गाया है। गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्‍त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के नूरपूर में हुआ था। तब उनका नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा था।

वह पढ़ने में काफी तेज-तर्रार थे। किन्तु उतनी रुचि उनकी गाने को लेकर भी थी। उन्होंने गुरदासपुर से ही छोटे-छोटे समारोहों में गाना आरम्भ कर दिया था। मगर बाद में MBA की पढ़ाई करने के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया। यहां उन्होंने पढ़ाई के साथ छोटी-छोटी पार्टियों में गाना आरम्भ कर दिया। पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् वह संगीत के करियर में आगे बढ़े।

गुरु रंधावा ने अपने करियर का आरम्भ बतौर गायक वर्ष 2012 में किया। उनका पहला गाना 'सेम गर्ल' हिट नहीं हो सका। वर्ष 2013 में गुरु रंधावा ने अपनी पहली एलबम 'पैग वन' को पेश किया था। यह भी बहुत हिट नहीं हो सका। तत्पश्चात, गुरु रंधावा ने लोकप्रिय रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर वर्ष 2015 में 'पटोला' गाना बनाया। इस गाने से रातों-रात रंधावा की किस्मत चमक गई। पार्श्व गायक गुरु रंधावा गाने लिखने के अतिरिक्त धुन भी बनाते हैं। वही वर्ष 2019 में कनाडा में स्टेज शो के चलते एक व्यक्ति आया तथा गुरु रंधावा के साथ स्टेज पर खड़े होने की मांग करने लगा। जब सिक्योरिटी ने उसे रोका तो उसने बैक स्टेज से वहां घुसने का प्रयास किया। जब वहां भी वह असफल रहा तो उसने गुरु रंधावा को चोट पहुंचाने की ठानी। जब शो समाप्त कर के गुरु रंधावा लौट रहे थे तब घात लगाए उस व्यक्ति ने गुरु रंधावा पर हमला कर दिया। उसकी खुन्नस सिर्फ इस बात से थी कि गुरु के शो के चलते उसे स्टेज पर क्यों नहीं आने दिया गया।

विवादों में फसने के बाद वायरल हुआ सपना का नया वीडियो

​​​​​​​उदयनगर में सामने आया लव जिहाद का मामला, धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़

लारा दत्ता ने शेयर की नो मेकअप लुक फोटोज, फैंस हुए खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -