गेंहू की कीमतें बढ़ेंगी, बिगड़ेगा घर का बजट, जानिए क्यों हो सकता है ऐसा ?
गेंहू की कीमतें बढ़ेंगी, बिगड़ेगा घर का बजट, जानिए क्यों हो सकता है ऐसा ?
Share:

नई दिल्ली: पूरा विश्व इन दिनों आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रही है। कम संपन्न देश, महामारी और ईंधन के बढे हुए दामों से पहले परेशान हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध ने गेहूं जैसे वस्तुओं के विशाल भंडार को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे गेहूं के भाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों ने तमाम देशों के लिए व्यापार विकल्पों को कम कर दिया है। इससे सबसे कमजोर लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। नए बाजार और नई अर्थव्यवस्थाएं भी सामने आ रही हैं। बता दें कि, वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय यूक्रेन युद्ध और रूस पर प्रतिबंधों की वजह से इन दिनों उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। इससे विश्व आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है।

बता दें कि भोजन, ईंधन और उर्वरकों के भाव बढ़ रहे हैं और खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। जिससे देश में गेहूं की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। यदि गेहूं की कीमतें बढ़ती है तो लोगों के घर का बजट बिगड़ सकता है। क्योंकि यूक्रेन युद्ध के प्रभावों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर निराशाजनक दृष्टिकोण को और बदतर स्थिति में ला दिया है। यह पहले से ही कोरोना महामारी के प्रभाव और चीन के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के संबंधों में कड़वाहट के चलते दबाव में है।

बता दें कि G20 में अब भारत का समय आरंभ हो चुका है, अगले साल यानी नवंबर 30, 2023 तक भारत 19 सबसे रईस देशों और यूरोपीय संघ के समूह की अगुवाई करेगा। ये सभी सकल विश्व उत्पाद का 85 फीसद और विश्व की आबादी का 60 फीसद हिस्सा है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, विश्व के सबसे अमीर और राजनीतिक रूप से सबसे ताकतवर देशों के समूह का अध्यक्ष होने के नाते भारत के सामने कई अवसर और चुनौतियां पेश आएंगी।

भारत को G20 में जिन तात्कालिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा उनमें यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करने के लिए अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल करना बेहद अहम होगा। G20 समूह के अध्यक्ष के रूप में अपने पहले भाषण में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी पुरानी सलाह फिर से दोहराई है। बाली में G20 घोषणा में शामिल यह युद्ध का युग नहीं है, वाले बिन्दु को पीएम मोदी ने दोहराया है।

दुनिया देखेगी 'भारतीय खिलौनों' का दम, 3500 करोड़ रुपये की मदद करेगी मोदी सरकार

खुशखबरी: कल से 14 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल !

इन बैंकों ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, जरूर पढ़ लें ये खबर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -