पीएम मोदी और सुपरस्टार यश के बीच क्या हुई बातचीत ? रॉकी भाई ने खुद बताया
पीएम मोदी और सुपरस्टार यश के बीच क्या हुई बातचीत ? रॉकी भाई ने खुद बताया
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में KGF फेम स्टार यश की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई थी। यश के साथ ही पीएम मोदी कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी और दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार से भी मिले। पीएम मोदी से मिल कर यश काफी खुश नज़र आए। पीएम मोदी से उनकी क्या बातचीत हुई, इस संबंध में मुलाकात के बाद उन्होंने जानकारी दी।

यश ने बताया है कि, 'मुझे बेहद खुशी हुई। उन्होंने हमें धीरज के साथ सुना और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपने वीज़न के संबंध में चर्चा की। उन्होंने हमसे हमारी उम्मीदों के बारे में भी सवाल किया कि हम क्या चाह रहे हैं, हम सरकार से क्या उम्मीद कर रहे हैं, हम एक इंडस्ट्री के रूप में देश के लिए क्या कर सकते हैं। मैं इस बात से प्रभावित हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री के बारे में कितनी अधिक जानकारी है।' यश ने बताया कि, 'उन्होंने इसे (इंडस्ट्री को) सॉफ्ट पावर करार दिया है। उनके पास इंडस्ट्री के लिए बड़ा विज़न है, उन्होंने हमारे काम की प्रशंसा की। ये एक बेहतरीन अनुभव था। हमेशा की तरह, हमारे पीएम मोदी बेहद इंस्पायरिंग थे।'

यश ने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि जिस चीज़ की भी आवश्यकता हो, उस बारे में बताएं। बता दें कि अभिनेता यश अपनी फिल्म KGF और KGF 2 से सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी KGF चैप्टर 2 ने पूरे विश्व में लगभग 1250 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। KGF चैप्टर 2 कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्म है। इसने हिंदी में रिलीज़ होने पर भी जबरदस्त कमाई की।

'पीएम मोदी वो आखिरी चीज़, जिससे मैं डरता हूँ..', ऐसे क्यों बोले राहुल गांधी ?

बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आरा-बक्सर हाइवे पर भीषण हादसा, 11 JAP नेता घायल

'सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के दबाव में दिया राम मंदिर फैसला..', कांग्रेस नेता रशीद अल्वी का दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -