रोहित शर्मा की ख़राब फॉर्म का क्या किया जाए ? ग्रीम स्मिथ ने बता दिया रामबाण उपाय
रोहित शर्मा की ख़राब फॉर्म का क्या किया जाए ? ग्रीम स्मिथ ने बता दिया रामबाण उपाय
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2023 गंवाने के बाद से कप्तान रोहित शर्मा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई दिग्गजों ने जहां रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं, तो अनेक लोगों ने खराब फॉर्म को लेकर उन्हें घेरा है। बता दें कि, रोहित ने अंतिम इंटरनेशनल सेंचुरी इस साल फरवरी में लगाई थी। इसके बाद वह IPL 2023 में भी कुछ खास नहीं कर सके। शर्मा 16वें सीजन में महज 2 अर्धशतक लगा पाए। बतौर बल्लेबाज बुरे दौरे का सामना कर रहे रोहित को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने एक तगड़ा उपाय बताया है। स्मिथ का कहना है कि रोहित को केवल खुद को रिफ्रेश करने की आवश्यकता है।

स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'कप्तान होने की जो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, उनमें से एक आपका निजी प्रदर्शन है। लीडर पर से दबाव कभी कम नहीं होता। रोहित को शायद अपने आप को रिफ्रेश करने की आवश्यकता है। उनकी खुद की फॉर्म में निरंतरता नहीं रही है। उनका थोड़ा बुरा दौर है और अक्सर निजी परफॉरमेंस से चीजें थोड़ा व्यवस्थित हो सकती हैं। कोई उनकी कप्तानी या लीडरशिप स्टाइल की आलोचना नहीं कर रहा। यह स्पष्ट रूप से उनके निजी प्रदर्शन के संबंध में है। यदि वह कुछ अच्छे स्कोर बना सकते हैं, तो उससे दबाव काफी कम हो जाता है।'

42 साल के स्मिथ ने WTC फाइनल में शिकस्त के बाद कई वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा की गई आलोचना पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विफलता मिलती है, तो हमेशा ही वरिष्ठ खिलाड़ी आलोचना करते हैं। यदि आप बीते वर्षों को भी देखें तो यह हमेशा एक स्वाभाविक बात रही है। इन चीजों के लिए एक योजना की आवश्यकता है। यह वही खिलाड़ी भी हैं, जो आपको WTC के फाइनल तक ले गए। उन्होंने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए निरंतर पूरे विश्व में प्रदर्शन किया है। ऐसे में सिर्फ मैच के आधार पर उनकी कड़ी आलोचना करना बहुत कठिन है।

'अहमदाबाद की पिच भूतिया है..', नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक मैच को लेकर ऐसा क्यों बोले अफरीदी ?

कई सालों बाद अपने बड़े भाई नरेंद्र संग दिखे MS धोनी, फैंस ने लुटाया प्यार

मैच और विवादों से हमेशा ही घिरे रहें है शेन वाटसन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -