कई सालों बाद अपने बड़े भाई नरेंद्र संग दिखे MS धोनी, फैंस ने लुटाया प्यार
कई सालों बाद अपने बड़े भाई नरेंद्र संग दिखे MS धोनी, फैंस ने लुटाया प्यार
Share:

क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का जीता था। IPL की समाप्ति के पश्चात् धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी, जिसके पश्चात् वह रांची में अपने घर पर रिहैब कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। 

वही अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में नरेंद्र धोनी के दाईं तरफ खड़े हैं तथा उन्होंने सफेद टीशर्ट पहना हुआ है। आपको बता दें कि धोनी बहुत वर्षों बाद अपने भाई के साथ दिखाई दिए हैं। धोनी अपने भाई से 10 वर्ष छोटे हैं। धोनी के प्रशंसक सुबोध सिंह कुशवाहा ने यह फोटो सोशल मीडिया पर साझा की।

धोनी के जीवन पर बनी मूवी एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी नरेंद्र सिंह धोनी की भूमिका को नहीं दिखाया गया था। दोनों के बीच रिश्तों में तनाव की खबरें भी कई बार मीडिया में चल चुकी हैं। अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों भाई साथ में रहने लगे हैं। 

कांग्रेस हाईकमान के सामने पेश होंगे कर्नाटक के सभी मंत्री, शिवकुमार बोले- 21 जून को बुलाया है..

अब तेजस्वी की कलम टूट गई क्या ? प्रशांत किशोर ने याद दिलाया 10 लाख नौकरी का वादा, कहा था- पहली कैबिनेट में ही दे देंगे

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने पर कांग्रेस पर बिखरे गृहमंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -