पश्चिम बंगाल: भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान बैरकपुर में हिंसा, 25 बीजेपी कार्यकर्ता घायल
पश्चिम बंगाल: भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान बैरकपुर में हिंसा, 25 बीजेपी कार्यकर्ता घायल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर जिले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. दरअसल, रविवार को सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में भाजपा ने सोमवार को 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है. भाजपा के कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई है. इस झड़प में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

बैरकपुर-बारासात इलाके में हिंसक झड़प होने के बाद स्थिति कुछ तनाव में है. पुलिस के सामने दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक दूसरे को कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा.  रविवार को भाजपा नेता अर्जुन सिंह पर हमला किया गया था. इसके विरोध में सोमवार को बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है. 

आपको बता दें कि भाजपा सांसद अर्जुन सिंह श्यामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे थे। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाकर अपने पार्टी कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया था, जिस पर टीएमसी के कार्यकर्ता कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से ममता बनर्जी के तस्वीर वाले पोस्टर को भी नीचे उतार दिया था। इसी को लेकर दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

आज 'गरवी गुजरात भवन' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कांग्रेस मुख्यालय के सामने हुआ है निर्माण

हिन्दुओं के लिए नर्क बना पाकिस्तान, एक और हिन्दू लड़की को जबरन कबूल करवाया गया इस्लाम

सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे कल्याण सिंह, 5 सितम्बर को भाजपा में होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -