किसानों के लिए बड़ी राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
किसानों के लिए बड़ी राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
Share:

नई दिल्‍ली: देश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज मध्‍य प्रदेश एवं बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में बादल गरजने एवं  बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, दिल्‍ली-NCR समेत, पंजाब, हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए बारिश की प्रतीक्षा करना पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां पर 7 या 8 सितंबर से यहां बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब है, यह वाराणसी, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एवं झरसगुड़ा से होकर गुजर रहा है। फिर दक्षिण-पूर्व की तरफ कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक जाता है, जिसके चलते यहां वर्षा संभव है। मध्‍य प्रदेश के लिए जारी अनुमान के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्‍से से जुड़े रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं सागर संभाग में आज मध्‍यम से भारी वर्षा हो सकती है। भोपाल में भी आज झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में साच दर्रा में मंगलवार को बर्फबारी हुई, अगले कुछ दिन प्रदेश में हल्‍की वर्षा जारी रहेगी, कुछ ऐसी ही स्थिति पड़ोसी प्रदेश उत्तराखंड की भी रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अतिरिक्त पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के चुनिन्‍दा क्षेत्रों में भी आज हल्‍की से मध्‍यम वर्षा संभव है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात में भी हल्‍की वर्षा हो सकती है।

सरयू एक्सप्रेस में दरिंदगी का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की हालत में आया सुधार, जल्द होगा घटना का खुलासा

सोनिया गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, पूछा ये सवाल

महंगाई को लेकर बोले PM मोदी- 'इससे निपटने के लिए आपसी सहयोग की दरकार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -