इन राज्यों में छाये रहने वाले हैं बादल, जानिए क्या है आज मौसम का मिजाज
इन राज्यों में छाये रहने वाले हैं बादल, जानिए क्या है आज मौसम का मिजाज
Share:

आजकल मौसम देशभर में करवट ले रहा है। जी हाँ और हर दिन मौसम के मिजाज अलग-अलग नजर आ रहे हैं। इस समय कहीं तेज धूप होने लगी है तो कहीं अभी भी बर्फबारी हो रही है। दूसरी तरफ कहीं लोगों को अभी भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं इसके अलावा होली से पहले देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि, राजधानी दिल्ली में होली से पहले मौसम बदल सकता है। आप सभी को बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड की विदाई धीरे-धीरे हो रही है और धीरे धीरे तेज धूप का सितम बढ़ रहा है, हालांकि कुछ राज्यों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड अभी भी पड़ रही है।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि, महाराष्ट्र, केरल समेत देश के कुछ राज्यों में आने वाले दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। जी हाँ और मौसम विभाग के मुताबिक, लद्दाख और उसके आस पास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर आसपास के राज्यों में देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है यह विक्षोभ धीरे धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्कि बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा दूसरी तरफ उत्तर भारत में दिनभर धूप खिल रही है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में रात में हो रही बर्फबारी से दिनभर सर्दी का अहसास हो रहा है।

जी हाँ और मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं लेह में अब भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। क्योंकि यहां बर्फबारी हो रही है। जी हाँ और मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज यानि रविवार को लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कहीं बारिश तो कहीं हिमपात, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र के इन जिलों में अगले 3 दिनों तक बेमौसम होगी बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -