पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट
पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Share:

पंजाब (Punjab) में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। जी दरअसल हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आज भी बादल छाए रहेंगे। जी हाँ और आज और कल हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इसके बाद 9, 10 और 11 मार्च को भी बारिश का अनुमान है। हालाँकि इस बीच मध्यम गति से हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से सुबह-शाम हल्की ठंड लग रही है। इसी के साथ राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

आप सभी को बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं अमृतसर में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे और वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' स्तर पर 85 दर्ज किया गया है। इसी के साथ जालंधर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी के साथ आसमान में आंशिक बादल दिखेंगे। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 89 है, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

वहीं लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहाँ हल्के बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 78 है। इसी के साथ पटियाला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

युद्ध के बीच भावुक हुए जेलेंस्की, अमेरिका से बोले- 'भेजें लड़ाकू विमान...'

जंग के बीच इस बड़ी कंपनी ने रूस में बंद की इंटरनेट सर्विस

रूस के घोर उल्लंघन के जवाबों में समन्वय के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री यूरोप की यात्रा करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -