यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम विभाग के अपडेट
यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम विभाग के अपडेट
Share:

लखनऊ: त्तर भारत के कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। वहीं, कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां अब भी मॉनसून अपना रंग दिखा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर से यूपी के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा देखने को मिलेगी। यदि आज की बात करें तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। लखनऊ में 4 अक्टूबर को गरज के साथ एक या दो बार बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, लखनऊ में 4 से 9 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। 4 और 5 अक्टूबर को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ एक या दो बार वर्षा होगी। वहीं, 6 अक्टूबर से अगले 2-3 दिनों तक यूपी में भारी वर्षा होगी। 

मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए बताया है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 6 अक्टूबर से लगातार दो या तीन दिन भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में 5 अक्टूबर से बारिश हो सकती है। 5 से 9 अक्टूबर तक मनाली में गरज के साथ वर्षा देखने को मिलेगी। धर्मशाला में 5 से 9 अक्टूबर तक लगातार बारिश हो सकती है। शिमला में भी 5 से 9 अक्टूबर तक लगातार बारिश हो सकती है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -