कहीं बर्फ़बारी तो कहीं बारिश.., उत्तर से मध्य भारत तक लुढ़का तापमान, बढ़ी ठंड
कहीं बर्फ़बारी तो कहीं बारिश.., उत्तर से मध्य भारत तक लुढ़का तापमान, बढ़ी ठंड
Share:

नई दिल्ली: देश के पहाड़ी इलाकों में आज बर्फ़बारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिल्ली, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में बीते कई दिनों से हो रही छिटपुट बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में तो पारा जीरो से भी नीचे चला गया है। इस वजह से उन इलाकों के लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-NCR में भी तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने का अनुमान है। इससे आसपास के इलाके का मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी।

G20 समिट में भी दिखेगा ममता-मोदी का टकराव, 'दीदी' ने अभी से दिखा दिए तेवर

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, केंद्र से कही ये बात

गोरखपुर को 3500 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 27 नवंबर से ताबड़तोड़ दौरे शुरू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -