इस साल देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
इस साल देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
Share:

नई दिल्ली : कोरोना के प्रकोप के बीच अब सभी को मानसून का इंतजार है, किन्तु हो सकता है लोगों को अभी थोड़ी प्रतीक्षा और करनी पड़े। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगाज में चार दिन की देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके दक्षिण राज्य में पांच जून को पहुंचने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, केरल में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून आने में चार दिन की देरी हो सकती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। विभाग ने बताया है कि मानसून दक्षिणी राज्य में पांच जून तक आएगा। मौसम विभाग ने बताया कि, ''इस वर्ष केरल में मानसून सामान्य तारीख के मुकाबले कुछ देरी से आएगा। प्रदेश में मानसून पांच जून तक आ सकता है।'' केरल में मानसून आने के साथ देश में चार महीने के बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो जाती है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान तक़रीबन सही रहता है। गत वर्ष मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि केरल में मानसून 6 जून तक आएगा। मानसून 2 दिनों बाद 8 जून को केरल पहुंच गया था। वहीं, 2018 में तो मौसम विभाग ने जिस तारीख 29 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान जाहिर किया था, उसकी दिन पहुंचा। इसलिए इस बार भी मानसून के 5 जून के आसपास पहुंचने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

लॉकडाउन : यह पास देगा घर बनाने की अनुमति

यहां पर झोपड़ों में बनाया क्वारंटाइन सेंटर, हर प्रकार की सुविधा रहेगी उपलब्ध

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी किए बाजार मूल्यांकन के आंकड़े

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -