इस बार की गर्मी तोड़ेगी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड
इस बार की गर्मी तोड़ेगी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : इस बार गर्मी पहले से अधिक पड़ने वाली है। अप्रैल से जून के बीच मध्य और उत्तर भारत में औसत तापमान आधा डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मौसम विभाग ने इस बारे में पूर्वानुमान जारी किए हैं। अनुमान के मुताबिक इन तीन महीने में तापमान दिन और रात में आधा डिग्री अधिक रहेगा। बता दें फिलहाल पुरे देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है. 

इस साल फरवरी में घटी आठ प्रमुख उद्योगों की उत्पाद वृद्धि दर

फिलहाल ऐसा है मौसम का हाल  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में इस बार पहले से अधिक गर्मी होगी। यहां न्यूनतम और औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। विभाग ने ये भी कहा है कि भीषण गर्मी के कारण इस बार लू की स्थिति भी गंभीर रहने वाली है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सब हिमालयन, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में रात के समय तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार मार्च में हुआ रिकॉर्ड कलेक्शन

इस राज्यों में नजर आया मौसम का असर 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोस्टल कर्नाटक, उत्तर कर्नाटक का अंदरूनी हिस्सा, रायलसीमा और तेलंगाना में अप्रैल से जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी। 

लोकसभा चुनाव: फेसबुक का बड़ा कदम, अपने प्लेटफार्म से हटाए कांग्रेस के 687 पेज

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू हुआ पंजीकरण

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ़्तार, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -