इस पहाड़ी राज्य में अगले सप्ताह से फिर बरसेगी बर्फ
इस पहाड़ी राज्य में अगले सप्ताह से फिर बरसेगी बर्फ
Share:

शिमला : हिमाचल प्रदेश के तापमान में शनिवार को हल्की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'राज्य में 25-26 मार्च को और ज्यादा बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।' उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा।

जेट एयरवेज के पायलटों को सताने लगा बेरोजगारी का डर, पीएम को लिखा खत

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौल एवं स्पीति जिले में स्थित केलोंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 6.5 डिग्री था। शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अनियंत्रित होकर कार पर पलटी बस, कई घायल

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले में स्थित कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं मनाली का 4.2 डिग्री, डलहौजी का 7.6 डिग्री और धर्मशाला का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 16.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दिन भर आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।

जम्मू कश्मीर: लड़की से जबरन शादी करना चाहता था आतंकी, पूरे परिवार को बनाया बंधक

एक बार फिर सेल्फी ने ली युवक की जान, हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा

करण जौहर की आलोचना पर शाहरुख़ खान ने भी दिया करारा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -