पाकिस्तान की परमाणु शक्ति से लड़ने में भारत मदद कर सकता हैः ट्रंप
पाकिस्तान की परमाणु शक्ति से लड़ने में भारत मदद कर सकता हैः ट्रंप
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत की मदद लेने की बात पर जोर दिया। उन्होने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु हथियार के मामले में भारत व अन्य देशों की मदद ले सकते है।

ट्रंप ने ये टिप्पणी उस वक्त की जब इंडियानापोलिस के टाउन हॉल में उनसे एक सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया था कि वो पाकिस्तान जैसे देशों से कैसे निपटेंगे, जो हर बार अमेरिका के साथ अपना दोहरा चरित्र दिखाता है, जब कि हमने उन्हें दोगुना धन राशि से मदद की है।

इसके जवाब में टॉ्रंप ने कहा कि समस्या यह है कि उनके पास परमाणु हथियार है। हमारे सामने बड़ी समस्या परमाणु हथियारों की है, इन हथियारों से संपन्न देशों की है। यह अकेला ऐसा देश नहीं है बल्कि ऐसे 9 देश है, जो परमाणु हथियारों से संपन्न है।

ट्रंप ने कहा कि यह कहना मेरे स्वभाव के बहुत विपरीत है लेकिन एक देश हमेशा देश ही होता है। आप जानते होंगे कि हम उन्हें धन देते हैं और उनकी मदद करते हैं लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते तो मुझे लगता है कि वे रास्ते के दूसरे ओर चले जाएंगे और यह वाकई एक मुसीबत बन सकता है।

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वह क्या मुसीबत होगी। आगे ट्रंप ने कहा कि इसी दौरान जब आप भारत व कुछ अन्य देशों को देखते है, तो लगता है कि वे हमारी मदद कर सकते है। हमारे पास ऐसे कई देश है, जिन्हें हम धन देते है और बदले में उनसे कुछ भी नहीं लेते। यह सिलसिला जल्द ही रुकने वाला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -