'हम तो नींव के पत्थर हैं...', राम मंदिर आंदोलन की यादें साझा करते हुए बोले बृजभूषण सिंह
'हम तो नींव के पत्थर हैं...', राम मंदिर आंदोलन की यादें साझा करते हुए बोले बृजभूषण सिंह
Share:

नई दिल्ली: कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को उन्नाव पहुंचे। यहां वो सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। साक्षी महाराज को बधाई देने के साथ ही उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र किया। अपने संबोधन में बृजभूषण ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राम मंदिर पर बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम तो नींव के पत्थर हैं। तमाम ऐसे पत्थर हैं, जो नींव में लगे होते हैं तथा नींव की मजबूती ही इमारत की मजबूती होती है। प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने का न्योता प्किमिला  नहीं, यह मत पूछो। हम लोगों का सपना साकार हो रहा है।  

आगे उन्होंने कहा कि कलयुग के तो अभी 5000 वर्ष बीते हैं। कलयुग में ही त्रेता का माहौल चल रहा है। त्रेता में प्रभु श्री राम आए थे। 22 जनवरी को भगवान का भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। बृजभूषण ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय तक इन लोगों ने हमारे निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया था। लेकिन, बाराबंकी के एक समारोह में मीडिया के सवाल 'कांग्रेस-सपा के लोग क्या बात कर रहे हैं' लेकिन मैंने कहा था, हमें उनको आमंत्रित ही नहीं करना चाहिए, जिन्होंने निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलवाईं, हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक रोड़े अटकाए।

मंच से बृजभूषण ने कहा, मैं और साक्षी महाराज अयोध्या आंदोलन से जुड़े थे। जेल में भी साथ रहे। जेल की व्यवस्था को हम अधिक समझते थे। मतलब जेल में भी हमारा ही दबदबा था। इसका फायदा हम लोगों ने साक्षी महाराज को दिया। उन्होंने कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को अस्वीकार करने पर बोला, 'जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही'। ये लोग अच्छे काम का विरोध ही करते हैं। इन्होंने साबित कर दिया है कि सनातन विरोधी हैं।

सीट बंटवारे पर कल फिर INDIA का मंथन, शामिल होंगी 14 पार्टियां, लेकिन कांग्रेस के सामने होंगी चुनौतियां

Resso Ban: सरकार ने इस चीनी ऐप पर भी लगाया बैन, अगर लिया था सब्सक्रिप्शन तो जान लें अपडेट

भारत के सबसे गंदे शहरों में शामिल हुए कोलकाता और हावड़ा ! देखें 10 ऐसे शहरों की सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -